
– फिरोजाबाद से बीजेपी उम्मीदवार नूतन राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं आगरा से भाजपा उम्मीदवार नवीन जैन मेयर होंगे। कानपुर में भी भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे जीत गई हैं। भाजपा 16 में से 14 सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है।
– यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गृह जनपद कौशांबी की सभी 6 सीटों पर भाजपा हार गई है। हालांकि मेयर चुनावों में भाजपा ने अपना प्रदर्शन सुधारा है। वह 5 सीट जीत चुकी है और 9 पर आगे चल रही है।



















