– केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी नतीजों पर कहा है कि ‘नतीजे राहुल गांधी के लिए बड़ा सबक है। जो अमेठी में नहीं जीत सकते, वो देश में क्या जीतेंगे।’
– अलीगढ़ में बसपा ने मेयर चुनाव में बढ़त बना ली है। अब भाजपा 10 सीट पर आगे चल रही है। 2 सीट पर उसके उम्मीदवार जीत चुके हैं। बसपा ने चार सीट पर बढ़त बना रखी है।
– इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय और गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।



















