– ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा फिर 10 सीट पर आगे चल रही है। दो घंटे का वक्त गुजर जाने पर बसपा ने पांच सीट पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस को मथुरा सीट पर बढ़त मिली हुई है।
– गाजियाबाद में बसपा उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। अब बसपा की कुल बढ़त 6 सीट पर है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
– बसपा ने आगरा में भी मेयर पद पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ पर बसपा पहले से ही आगे चल रही है। यानी भाजपा की बढ़त अब 10 सीट पर सीमित रह गई है।



















