– बसपा ने अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर में बढ़त बना ली है। अब भाजपा की बढ़त 12 सीटों पर बनी हुई है। मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद से सपा और अलीगढ़-सहारनपुर से बसपा आगे चल रही है। बाकी 13 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।
– अलीगढ़ में बसपा ने भाजपा उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल भाजपा को 12 सीट पर बढ़त हासिल है। बसपा को अलीगढ़ के अलावा सहारनपुर में भी बढ़त मिली है।
– मेयर चुनाव में मथुरा सीट पर कांग्रेस का खाता खुला। बीजेपी को पीछे छोड़ कर अब कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कुल 16 में से बीजेपी अब 13 सीट पर आगे है। सपा, बसपा व कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त।



















