– मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह ने बढ़त बना ली है। अभी तक यहां भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। यानी अब भाजपा कुल 11 सीटों पर आगे है, बसपा 4 सीट पर और कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है।
– यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी, सभी 16 मेयर सीटों के आए रुझान, बीजेपी सबसे आगे। बीजेपी- 12, एसपी-0, बीएसपी-4 (झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़), कांग्रेस-0, अन्य-0
– मुरादाबाद में भाजपा के मेयर उम्मीदवार 1000 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। बसपा दूसरे जबकि सपा तीसरे नंबर पर है। भाजपा ने पीलीभीत में भी बढ़त बना रचीा है। भाजपा के उम्मीदवारों ने मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में भी बढ़त बना रखी है।



















