– राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को इतिहास बनने जा रहा है। आज शहर को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
लखनऊ में भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं।
– गाजियाबाद में फिर आगे निकली बसपा। मथुरा में कांग्रेस ने बनाई बढ़त। ताजा स्कोर बीजेपी- 10, एसपी- 00, बीएसपी- 05, कांग्रेस- 01, अन्य- 00
– पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन वार्ड के नतीजे आए, दो सीटों पर एसपी और 1 पर कांग्रेस की जीत हुई। वहीं मेयर चुनाव में अलीगढ़ में 200 से बसपा आगे चल रही है।



















