– सभी 16 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा ने 14 सीट पर बढ़त बनाई है। सपा-बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। आगरा से बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जैन, अलीगढ़ से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव अग्रवाल, फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता, इलाहाबाद से बीजेपी की अभिलाषा, गोरखपुर से बीजेपी के सीताराम, वाराणसी और मथुरा में भी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
– बसपा ने सहारनपुर सीट पर बढ़त बना ली है। कुल 16 में से 15 सीटों के रुझान आए हैं। 13 सीट पर भाजपा आगे हैं व एक पर सपा व बसपा के उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।



















