वाराणसी में भाजपा उम्मीदवार मृदुला जायसवाल को अभी तक 37,861 वोट, सपा की साधना गुप्ता को 21,665, कांग्रेस की शालिनी यादव को 9,624, बसपा की सुधा चौरसिया को 10,301 को वोट मिले हैं। अभी तक की गिनती में नोटा में 1,261 वोट पड़े।
– लखनऊ में भाजपा उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया आगे चल रही हैं। अभी तक भाजपा को 44,126 वोट, सपा को 28,422, कांग्रेस को 13,258 वोट, बसपा के उम्मीदवार को अब तक 10,994 वोट मिले हैं। लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा।
– रुझानों पर बीजेपी प्रवक्ता व यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि ये ‘2019 चुनाव के लिए अच्छा संकेत है।’ वहीं डिप्टी सीएम केशप प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘जनता का समर्थन हमें मिला है, इसका स्पष्ट संकेत मिल रहा है।’



















