महापौर पद में दूसरे दौर में बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे 12,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। ताजनगरी आगरा में छह सभासद प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें भाजपा के पांच प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक पर बसपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी है। यहां पर महापौर पद के लिए भाजपा व बसपा के बीच कांटे का मुकाबला है।
– मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार विनोद अग्रवाल को जीत मिली है। इसके अलावा सहारनपुर से संजीव वालिया ने 1200 वोट से बसपा के फजलुर्रहमान को हराया।
– झांसी में भाजपा ने बसपा को पीछे छोड़ दिया है। राम तीरथ सिंघल आगे चल रहे हैं। फिलहाल भाजपा 16 में से 13 सीट पर आगे है, बसपा ने 3 सीट पर बढ़त बना रखी है।



















