-अमेठी की जायस नगर पालिका से बीजेपी के महेश सोनकर जीते,कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इतरत हुसैन दूसरे नंबर पर
– लखनऊ की मेयर की कुर्सी पर पहली बार एक महिला बैठेगी। यहां से संयुक्ता भाटिया को जीत मिली है। फिरोजाबाद से बीजेपी उम्मीदवार नूतन राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं आगरा से भाजपा उम्मीदवार नवीन जैन मेयर होंगे।
कानपुर में भी भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे जीत गई हैं। वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार मृदुला जायसवाल ने जीत दर्ज की है। फैजाबाद में बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय मेयर बने। मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार विनोद अग्रवाल को जीत मिली है। गाजियाबाद से आशा शर्मा जीती हैं।



















