-हाथरस-दिलनगर के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी जायरा वेग 340 वोटों से जीतीं, बसपा प्रत्याशी को 340 वोटों से हराया,नगर पालिका सिकंदराराऊ से अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में।

-अब नगर पंचायत के चुनावों के नतीजे भी आने लगे हैं। जेवर सीट पर सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि रबूपुरा में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह को जीत मिली है। जहांगीरपुर नगर पंचायत सीट पर जेपी शर्मा विजयी रहे हैं। दादरी नगर पालिका में बीजेपी प्रत्य़ाशी गीता पंडित जीत गई हैं। वहीं दनकौर नगर पंचायत सीट पर बसपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बिलासपुर नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की फतह हुई है।



















