– ताजा रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस से बढ़त छीन ली है। अब बीजेपी 16 में से 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा ने 5 सीटों पर बढ़त बरकरार रखी है।
– सभी 16 नगर निगमों के रुझान आए, बीजेपी 12 सीटों पर आगे, 3 सीटों पर आगे हुई बीएसपी, 1 सीट पर कांग्रेस।
– मथुरा में पहले राउंड के बाद बीजेपी 355 वोट से आगे, कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार मोहन सिंह 5632 वोट, बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मुकेश आर्य 5987 वोट ( पोस्टल बैलट में कांग्रेस 17 वोट से आगे थी)।
– अयोध्या के बृहस्पति कुंड वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार हरिराम खजांची सिर्फ एक वोट से जीते। मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद में बीजेपी ने वापसी की, 1100 वोट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रही हैं। कुल 16 सीटों में से भाजपा 11 सीट पर आगे है। बसपा को 4 सीट पर बढ़त मिली हुई है।



















