– सहारनपुर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव वालिया ने 10वें राउंड के बाद 15,000 वोट से बढ़त बना ली है। मेरठ में भाजपा ने फिर बढ़त बना ली है।
– गोरखपुर में छठे राउंड की मतगणना के बाद 22000 वोटों से बीजेपी के सीताराम आगे चल रहे हैं। फिलहाल भाजपा ने 13 सीट पर बढ़त बना रखी है।
– मथुरा के वार्ड 56 में लॉटरी से हुई जीत। बीजेपी की मीरा अग्रवाल जीती। इससे पहले बीजेपी से मीरा अग्रवाल और कांग्रेस के उम्मीदवार निमाई पंडित को मतदान में 874-874 मत मिले थे।



















