– ताजा रुझानों के अनुसार, आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा अभी भी 13 सीट पर आगे चल रही है, वहीं बसपा ने झांसी, आगरा और मेरठ सीट पर बढ़त बना रखी है।
– नगर पालिका में भी बीजेपी सबसे आगे, 198 में से 139 के रुझान आए। बीजेपी 66 सीट पर आगे चल रही है। सपा 28, बसपा 39, कांग्रेस 2 व अन्य ने 4 पर बढ़त बना रखी है।
– अयोध्या से भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय जीत गए हैं। यहां पहली बार नगर निगम का चुनाव हुआ है।
– इलाहाबाद से बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता, अयोध्या से बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय, सहारनपुर से बीजेपी के संजीव वालिया, लखनऊ से बीजेपी की संयुक्ता भाटिया आगे चल रहे हैं। मेरठ में बसपा की सुनीता वर्मा 17,000 वोटों से आगे चल रही हैं। ताजा स्थिति के मुताबिक बीजेपी- 13, एसपी- 00, बीएसपी- 03, कांग्रेस- 00, अन्य- 00 सीट पर आगे चल रहे हैं।



















