– नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: कुल 198 सीटों में से 22 के रुझान आए।बीजेपी- 14, एसपी- 03, बीएसपी- 01, कांग्रेस- 0, अन्य- 04 । वहीं मेयर चुनाव में इलाहबाद में बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता पीछे चल रही हैं। ताजा स्कोर- बीजेपी 11, एसपी 0, बीएसपी 5, कांग्रेस 0 सीट पर आगे।
– राज्य के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। कुल मिलाकर तीन चरणों के मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा। यह 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उदासीनता शहरों में देखने को मिली।
सबसे कम मतदान नगर निगमों में हुआ, वहीं नगर पंचायतों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। नगर निगमों में जहां करीब 41.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं पालिका परिषद में 58 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।



















