– मेयर चुनाव का पहला परिणाम आ गया है। एबीपी न्यूज के अनुसार, मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश आर्य जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया।
– ताजा रुझान के अनुसार, भाजपा ने मेरठ में भी बढ़त बना ली है। कुल 16 सीटों में से 14 पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि बसपा 2 सीट पर आगे चल रही है।
– मथुरा के वॉर्ड नंबर 56 में टाई हुआ। 874 वोटों के साथ बीजेपी और कांग्रेस आमने -सामने, लॉटरी टिकट के साथ चुना जाएगा विजेता। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: कुल 198 सीटों में से 72 के रुझान आए हैं। बीजेपी- 10, सपा – 04, बीएसपी- 05, कांग्रेस- 03, अन्य- 50।



















