फादर टॉम के अगवा किए जाने को लेकर देश में काफ़ी विवाद भी हुआ. दरअसल, एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें मार खाते हुए दिखाया गया था. हालांकि फादर टॉम का कहना है, ”यह वीडियो इस तरह से लिया गया था जिसमें लगे कि वे मुझे मार रहे हैं. उन्होंने मुझसे कहा था कि डरने की ज़रूरत नहीं है. वो चाहते थे कि इस वीडियो के बाद दूसरी तरफ़ से प्रतिक्रिया आए. उन्होंने मुझे मारा बिल्कुल नहीं था. जहां तक मेरी समझ है, वो मुझसे पैसे चाहते थे.”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


