आख़िर उस आदमी ने टूटी-फूटी अंग्रेज़ी में क्या कहा था. इस पर फादर टॉम ने बताया, ”वो कह रहा था कि डरो मत. तुम सुरक्षित हाथों में हो. मुझे उन्होंने बैठा दिया और कुछ खाने को दिया. इन्होंने मुझे एक कमरे में रखा और जब भी मुझे शौचालय जाना होता था तो वे आंखों पर पट्टी बांध देते थे.”
फादर टॉम से उनके अपहरणकर्ता मोबाइल नंबर पूछते थे ताकि किसी से संपर्क कर सकें. फादर टॉम ने कहा, ”उन्हें केवल केरल में अपनी मां का लैंडलाइन नंबर याद था जो उनकी मृत्यु के बाद सेवा में नहीं था. वो हम पर फ़ोन नंबर बताने का दबाव बना रहे थे लेकिन मैंने उनसे कहा कि गॉड की क़सम खाकर बोल रहा हूं कि मुझे कोई भी नंबर याद नहीं है. इसके अलावा उन्होंने मेरे साथ कुछ भी ग़लत नहीं किया.”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


