यूपी की योगी सरकार ने आजम खान की यूनिवर्सिटी जौहर अली का उर्दू गेट गिराने की तैयारी मे है। योगी सरकार ने इस गेट को अवैध घोषित किया है। नियमों के विपरीत बने इस गेट को अब गिराने की तैयारी चल रही है।
यूनिवर्सिटी का यह गेट आजम खान का पसंदीदा माना जाता है। इसे समाजवादी पार्टी की सरकार में बनवाया गया था। इस गेट को बनाने में 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इस गेट के अवैध होने की शिकायत हुई थी।


















