हम कुल मिलकर 22 महिलाएं थीं और मेरी गोद में मेरा बच्चा था। दाइशी आतंकियों ने पहले तो विवाहित महिलाओं और लड़कियों को एक दूसरे से अलग किया। हमारे साथ पांच लड़कियां थीं। उन्होंने हमारी आंखों के सामने इन लड़कियों का रेप किया। मैंने इन लड़कियों को बचाने की कोशिश की लेकिन एक आतंकी ने मुझे थप्पड़ मारा और दूसरे ने मेरे कंधे पर इतनी तेज़ दांत काटा कि खून बहने लगा।
चार मर्द थे जो इन लड़कियों का बारी बारी बलात्कार कर रहे थे। उन्होंने मेरे पति की 18 साल की बेटी का भी रेप किया जिसने वहीं दम तोड़ दिया। मैंने इस लड़की को पाल कर बड़ा किया था। वह मेरे पति की पहली पत्नी की बेटी थी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


