इराक़ी महिला ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम ज़ाहिर नहीं किया लेकिन बीबीसी से बातचीत में बताया कि उत्तरी इराक़ के करकूक नगर में आतंकी संगठन दाइश ने महिलाओं के साथ कैसी दरिंदगी की।
महिला ने बताया कि मैं तुर्कमन शीया हूं, और मेरे पति सुन्नी हैं हम तिकरीत शहर में रहते थे जिस पर दाइश ने क़ब्ज़ा कर लिया। महिला का कहना था कि मेरे पति मस्जिद के इमाम थे जो हमारे घर के क़रीब ही थी। हमें शीया सुन्नी विवाद से कोई लेना देना नहीं था और कोई इस बारे में बात भी नहीं करता था। मेरी एक बेटी और एक बेटा था। जब दाइशी आतंकी तिकरीत में घुसे तो उन्होंने स्पाइकर छावनी में सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों का नरसंहार किया और लाशे फ़ुरात नदी में डाल दी। इस नरसंहार में 1500 रंगरूट मार दिए गए थे।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


