उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में आज सुबह हुए भयानक सड़क हादसे में कार में सवार एक बच्चा और तीन महिलायें सहित छह लोग मारे गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लखनऊ-रायबरेली रास्ते पर एक तेज रफ़्तार बेकाबू कार डीवाईडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिससे उसमें सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Pages: 1 2


















