यूपी सरकार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक कर ‘यूपी मुस्लिम वक्फ बोर्ड’ बनाने जा रही है. जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि ‘भाजपा को माफी मांगनी चाहिए कि उनकी सरकार को ये नहीं मालूम कि संसद से ये नियम बने जमाना हो गया’. वहीं दूसरी ओर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने रजा के इस बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि फिलहाल तो शिया और सुन्नी वक्फ बोर्डों का गठन अप्रैल 2015 में हो चुका है. उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा. वक्फ कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि चलते हुए बोर्ड को भंग कर दिया जाए.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


