रविवार को प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने बताया था कि उनके विभाग के पास पत्रों के माध्यम से ऐसे अनेक सुझाव आए हैं कि शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड का परस्पर विलय कर दिया जाए. मंत्री ने कहा, ‘कानून मंत्रालय की तरफ से प्रस्ताव की समीक्षा किए जाने के बाद सरकार इसकी समीक्षा करेगी और यूपी मुस्लिम वक्फ बोर्ड का गठन करेगी.’ उन्होंने कहा कि देश में केवल बिहार और उत्तर प्रदेश ही वैसे राज्य होंगे, जहां एक वक्फ बोर्ड होगा. उन्होंने बताया कि संयुक्त बोर्ड बनने की स्थिति में उसमें वक्फ सम्पत्तियों के प्रतिशत के हिसाब से शिया और सुन्नी सदस्य नामित कर दिए जाएंगे. अध्यक्ष उन्हीं में से किसी को बना दिया जाएगा.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


