तेहरान:
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते की एक कॉपी मीडिया के साथ शेयर की है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी हस्ताक्षर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो देशों के बीच किसी समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए गए हैं।

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते का समारोह शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होना है। इसमें अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान और सऊदी अरब, कतर, तुर्की और मिस्र के नेता भी शामिल होंगे।
तेहरान ने भी पुष्टि की है कि अमेरिका और ईरान ने समय से पहले ही युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक के बारे में कुछ ही घंटों में फैसला आने की उम्मीद है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने पुष्टि की है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतिम मसौदे पर सहमति बन गई है और दोनों पक्षों ने इस पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं।















