गोधरा : पाटीटार आंदोलन नेता हार्दिक पटेल ने वडोदारा के वघोड़िया तालुका के मधेली गांव में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने गोधरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। हार्दिक ने कहा कि ‘इस देश में बेहतर सरकार लाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। ”भाजपा की नीति बांटो और राज करो की है, वे मुस्लिम समुदाय को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, आने वाले दिनों में हमें अपने अधिकारों के लिए मिलकर लड़ना होगा।



















