अमेरिका ने खाड़ी देशों से तेल का निर्यात जारी रखने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास जहाज-से-जहाज तेल ट्रांसफर करने का एक बड़ा गुप्त सिस्टम बनाया है। इस ऑपरेशन में मिलिट्री सर्विलांस, ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विदेशी समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में फुजैराह और ओमान में सोहर बंदरगाह के पास खास जगहों पर एक जहाज से दूसरे बड़े तेल टैंकर में तेल ट्रांसफर किया जा रहा है। 11 जून को मिली सैटेलाइट तस्वीरों में 17 जोड़ी जहाज एक साथ ऐसा करते हुए दिखे।
रिपोर्ट के अनुसार, मई की शुरुआत से अब तक कम से कम 92 जहाज इस सिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं। अनुमान है कि इस नेटवर्क के जरिए 90 मिलियन बैरल से ज़्यादा कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद ट्रांसफर किए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वही तरीका है जिसका इस्तेमाल ईरान सालों से प्रतिबंधों से बचने के लिए करता रहा है, लेकिन अमेरिका इसका इस्तेमाल खाड़ी से तेल की सप्लाई बनाए रखने के लिए कर रहा है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ट्रांसपोंडर बंद रखने और कम रोशनी में रात के समय यात्रा करने से टक्कर और सुरक्षा जोखिम बढ़ सकते हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नया प्रोटोकॉल क्या है और क्या दुनिया इसे स्वीकार करेगी?
अमेरिकी अधिकारियों ने जहाजों के बीच सीधे तेल ट्रांसफर में सेना की भागीदारी से इनकार किया है, लेकिन रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि पूरे सिस्टम की निगरानी अमेरिकी सेना कर रही है।
विश्लेषकों के अनुसार, यह व्यवस्था अस्थायी है और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट के सामने जोखिम बने हुए हैं।
















