लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड का विलय करके उत्तर प्रदेश मुस्लिम वक्फ बोर्ड के गठन पर विचार कर रही है.

इसके लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है. सूबे की बीजेपी सरकार ने दोनों वक्फ बोर्ड के विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि अभी इस मामले में अंतिम फैसला होना बाकी है. वहीं आजम खां ने प्रदेश में शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सम्भावना पर गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है. आजम ने बताया कि मैंने खुद मंत्री रहते हुए दोनों बोर्ड के विलय को लागू नहीं किया था. मैं आज भी नहीं चाहता कि दोनों का विलय हो जाए.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


