9 दिन तक पानी पीकर रहे जिंदा
बच्चे जब शाम को वापस नहीं लौटे तो उनके परिवार वाले परेशान हो गए. इसके बाद बच्चों की तलाश शुरू हुई. 2 जुलाई को गुफा में बच्चों को खोजा गया.
तब तक सभी बच्चे और उनके कोच बाढ़ का पानी पीकर जिंदा रहे. गुफा के अंदर अंधेरा होने के कारण उन्हें यह भी पता नहीं था कि वे कितने दिनों से वहां फंसे हुए हैं. बच्चों की तलाश के बाद उन्हें खाने का सामान और दवाइयां भेजी गई.
आसान नहीं था बचाव अभियान
9 दिन तलाश के बाद फुटबॉल टीम सुरक्षित मिल तो गई लेकिन इसके साथ ही सवाल खड़ा हुआ कि आखिर उन्हें गुफा से बाहर निकाला कैसे जाएगा. कहीं संकरी तो कहीं चौड़ी गुफा में जगह-जगह पर पानी भरा हुआ था. 11-17 साल की उम्र के खिलाड़ियों में किसी को तैरना भी नहीं आता था.


















