गुफा से टीम को बाहर निकालने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया लेकिन एक भी विकल्प भी ऐसा नहीं था जिसमें खतरा न हो इसलिए अन्त में तय किया गया कि गोताखोरों की मदद से बच्चों को पानी के रास्ते ही बाहर निकाला जाएगा.
8 देशों के विशेषज्ञों का बचाव दल
फुटबॉल टीम को गुफा से बाहर निकालने वाले बचाव दल में आठ देशों के विशेषज्ञ शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, यूरोप और एशिया के गोताखोरों ने मिलकर इस बचाव अभियान को अंजाम दिया.
बता दें कि गोताखोरों को गुफा का एक चक्कर लगाने में 11 घण्टे का वक्त लग रहा था, लेकिन गोताखोरों ने मुश्किल हालातों का भी डटकर सामना किया और इसी की बदौलत फुटबॉल टीम सुरक्षित बाहर निकल पाई.
रविवार और सोमवार को निकाले गए थे चार-चार बच्चे
बचाव दल ने रविवार और सोमवार को गुफा से चार-चार बच्चों को बाहर निकाला था. रविवार शाम 4.10 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहले बच्चे को बाहर निकाला गया था.


















