मुम्बई में हो रही भारी बारिश से रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से चरमरा गया है. रेलगाड़ियों के बेहतर परिचालन के लिए रेलवे ने 10 से 13 जुलाई के बीच एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की है.

नई दिल्ली: मुम्बई में हो रही भारी बारिश से रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से चरमरा गया है. रेलगाड़ियों के बेहतर परिचालन के लिए रेलवे ने 10 से 13 जुलाई के बीच एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की है. ऐसे में यदि आप मुम्बई की ओर रेल यात्रा करने जा रहे हों तो अपनी गाड़ी की स्थिति जरूर जांच लें.
राजधानी सहित कई गाड़ियां रद्द
मुम्बई में भारी बारिश को देखते हुए रेलवे ने 11 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुम्बई सेंट्रल के बीच चलने वाली अगस्त क्रांति राजधानी ट्रेन व नई दिल्ली से चलने वाली मुम्बई राजधानी को रद्द करने की घोषणा की है. वहीं हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा के बीच चलने वाली एससी सुररफास्ट राजधानी को भी रद्द किया गया है.


















