इसके बाद तीन और बच्चों को गुफा से बाहर निकाला गया. बारिश होने की वजह से कुछ देर के लिए अभियान को रोकना भी पड़ा जिसे सोमवार को फिर शुरू किया गया. सोमवार को गुफा से चार और बच्चों को बचाया गया, जिसके बाद चार खिलाड़ी और कोच ही गुफा में रह गए थे. मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया.
फिलहाल फुटबॉल टीम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जांच के बाद डॉक्टर्स का कहना है कि सभी की हालत अच्छी है.


















