जब शरीफ से यह पूछा गया कि क्या वह जेल की परेशानियों को झेलने के लिए तैयार हैं? तो वह बोले, ‘मैं पहली बार जेल नहीं जा रहा हूं। मैं मुशर्रफ के दौरान भी जेल भेजा गया था। उस दौरान मुझे जेल से बाहर तक देखने की इजाजत नहीं दी गई थी मेरी जेल की खिड़की को काले पेपर से ढक दिया गया था। वहां मुझे कई महीनों तक यातना और अपमान का सामना करना पड़ा था।’
’12 अक्टूबर 1999 के बाद मैं कई महीनों तक जेल में रहा था। मैं जिस जेल में रखा गया था वहां मुझे यह भी पता नहीं चल पाता था कि कब दिन है और कब रात। वह वो समय था जब मेरे खिलाफ न तो कोई केस दर्ज था और न ही सजा हुई थी।’
नवाज के सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार
शुक्रवार को लंदन से लाहौर लौटते वक्त अथॉरिटियों ने शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) के करीब 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, ताकि वे अपने नेता के समर्थन में रैली का आयोजन न कर सकें।


















