पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के स्वदेश लौटने से पहले देश में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है, लेकिन महज 6 घंटों के अंदर 2 बड़े बम धमाकों से पाकिस्तान दहल उठा जिसने वहां की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए. दोनों धमाकों में अब तक 115 लोगों के मारे जाने की खबर है जिसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री का भाई और उम्मीदवार भी शामिल है.

नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने से चंद घटों पहले शुक्रवार को 2 बम धमाके हुए. दोपहर को हुए पहले बम धमाके में 4 लोग मारे गए जबकि कुछ देर बाद चुनाव प्रचार के दौरान बलुचिस्तान में धमाका हो गया जिसमें उम्मीदवार समेत 111 लोगों की मौत हो गई.
पहला धमाका वजीरीस्तान के बन्नू जिले में हुआ जिसमें 4 लोग मारे गए जबकि 32 घायल हो गए. घायलों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फज़ल (JUI-F) के नेता अकरम दुर्रानी भी शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


