लाहौर छावनी में तब्दील
सरकार ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पूरे लाहौर को छावनी में तब्दील कर दिया था। कई सड़कों को कंटेनरों की मदद से सील कर दिया गया था। पाक रेंजर्स सहित 10 हजार जवानों को खासतौर पर शरीफ की गिरफ्तारी के बाद पैदा होने हालात के लिए तैनात किया गया था। करीब दो हजार पाक रेंजर्स की तैनाती लाहौर हवाई अड्डे पर की गई थी।
गिरफ्तारी की तीन योजनाएं बनी थी
पाक अखबार डॉन के मुताबिक सरकार ने शरीफ की गिरफ्तारी के लिए तीन योजनाएं बनाई थी। पहली योजना में विमान को इस्लामाबाद डायवर्ट करना और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से अदियाला जेल भेजने की बात कही गई थी।
दूसरी योजना में लाहौर से गिरफ्तारी कर हेलीकॉप्टर से अदियाला जेल भेजने की थी। तीसरी स्थिति में लाहौर में ही गिरफ्तारी कर कोट लखपत जेल में ही रखने की थी।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


