ऐसी ही एक तस्वीर आजकल सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें एक चुनावी पोस्टर में उस उसके राजनीतिक पार्टी के बड़े पुरुष नेताओं के तस्वीर तो छपी हुई है. लेकिन उसी पोस्टर में उनके महिला उम्मीदवार के चेहरे के बदले “बिना चेहरे की तस्वीर” लगी हुई है. ठीक नीचे उर्दू में उनका नाम और एक नंबर NA 125 अंकित है.
अब सिर्फ नाम और नंबर से सिर्फ कोई किसी पार्टी का चुनावी उम्मीदवार हो सकता है?
पोस्टर पर छपे शब्द उर्दू में हैं. ज्यादातर इसे पाकिस्तान के लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. जैसा कि अगले हफ़्ते ही 25 जुलाई 2018 को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव के लिए मतदान होने हैं. पाकिस्तान में कुल छोटी-बड़ी 107 रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टियां हैं. इन पार्टियों के कुल 3765 उम्मीदवार नेशनल असेंबली के इन चुनावों में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं. अब इसमें से एक पोस्टर पर छपी तस्वीर और एक नंबर के सहारे हमने जब ख़ोज-बीन की तो पता चला कि यह पोस्टर तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान पार्टी के लाहौर के उम्मीदवार मैमुना हामिद की है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


