पाकिस्तान के नेशनल असेंबली नंबर 125 से निर्दलीय समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में अपना भाग्य आज़मा रहे हैं. जिसमें 5 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. उन्हीं 5 महिला उम्मीदवारों में से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ ने भी उमीदवारी का पर्चा भरा था.
तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान पार्टी ने देश के कुल 278 सीटों पर 180 उम्मेदारों को चुनावी मैदान में उतारा है. लेकिन पार्टी के किसी भी महिला उम्मीदवार को रैलियों में प्रचार करने की अनुमति नहीं है. न ही उनकी तस्वीर किस चुनावी पोस्टर-बैनर पर लगती है. लगती है तो बस “बिना चेहरे की तस्वीर”. इस पार्टी की पुरातन सोच और विचारधारा के अनुसार महिलाओं का चेहरा ढका हुआ होना चाहिए.
सोशल मीडिया में पाकिस्तान के लोग इस पोस्टर में महिला उमीदवार की तस्वीर नहीं होने पर जमकर विरोध जता रहे हैं.
वैसे तो पाकिस्तान में 3 बड़े दल हैं, जिसकी वहां के सत्ता में पकड़ है. लेकिन इस बार कुछ कट्टरपंथी और धार्मिक संगठन भी इस बार देश में हो रहे हैं, आम चुनाव में कूद पड़े हैं. उसी में से यह एक पार्टी है “तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान पार्टी”. इसके मुखिया हैं खालिद हुसैन रिज़वी जो ट्विटर पर अपने आप को महान विद्वान बताते हैं और रखते है दकियानूसी सोच.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


