राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के आरोप में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालवंडी गांव की है. मृतक का नाम अकबर खान है और वह हरियाणा के कोलगांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक मृतक दो गायों को लेकर जा रहा था.

पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है. आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से पीट-पीटकर हत्या करने के कई मामले सामने आए हैं.
भीड़ द्धारा हत्या किए जाने के मामले पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला भी सुनाया था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि कोई भी अपने हाथ में कानून नहीं ले सकता है. देश में भीड़तंत्र की इजाजत नहीं दी जा सकती है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


