खिलाड़ी नंबर 2- अल्पेश ठाकोर
ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर अब औपचारिक तौर पर कांग्रेस से हाथ मिला चुके हैं. वैसे जिस राज्य में चुनाव होने जा रहे हों, वहां ऐसी उठापटक आम है. लेकिन अल्पेश और कांग्रेस का ये साथ खास है. वैसे, अल्पेश के पिता खोड़ाभाई कांग्रेस के स्थानीय नेता भी हैं. गुजरात में ओबीसी आबादी करीब 54 फीसदी है. चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी ओबीसी वर्ग से ही आते हैं. पिछले 22 साल में बीजेपी को ओबीसी वोटरों को साधने की जरूरत नहीं पड़ी. वो बीजेपी के साथ ही खड़े थे. लेकिन अल्पेश के आने के बाद कई जगह हालात बदल सकते हैं. गुजरात ओबीसी एकता मंच के संयोजक अल्पेश का ओबीसी के बीच ठीकठाक असर माना जाता है. बीजेपी के पास फिलहाल, अल्पेश के बरक्स खड़ा करने के लिए कोई युवा चेहरा नहीं है.
यूं देखें तो अल्पेश कई मंचों पर हार्दिक पटेल के आरक्षण की आवाज का विरोध करते रहे हैं लेकिन मजेदार है ये देखना कि अल्पेश के कांग्रेस से हाथ मिलाने पर हार्दिक ट्वीट कर उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहते हैं.

















