सऊदी अधिकारियों ने अमरीकी नसीहत के तहत महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति दी। मुहम्मद बिन सलमान ने इस संदर्भ में बयान दिया कि वह सऊदी अरब को चरमपंथ से निकालकर माध्यमार्गी इस्लाम की ओर वापस ले जाना चाहते हैं।
लेकिन इस जल्दबाज़ी में मुहम्मद बिन सलमान ने नियोम नगर की स्थापना की बात कर दी जो आर्थिक ज़ोन होगा और जहां 500 अरब डालर से अधिक का पूंजीनिवेश किया जाएगा। इस घोषणा का बैंकों और निवेशकों की ओर से जम कर मज़ाक़ उड़ाया गया क्योंकि यह ज़मीनी तथ्यों से मेल नहीं खाती।















