यहीं से मुहम्मद बिन सलमान का रास्ता साफ़ हुआ और मुहम्मद बिन नाएफ़ को हटाकर मुहम्मद बिन सलमान क्राउन प्रिंस बन गए। हालांकि मुहम्मद बिन नाएफ़ मुहम्मद बिन सलमान के चचेरे भाई हैं लेकिन उन्हें सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों में में गिना जाता है।
सऊदी सरकार को यह नसीहत भी दी गई कि वह अपनी विदेश नीति को पूरी तरह वाइट हाउस से समन्वित रखे और इस्राईल की आलोचना करने से परहेज़ करे।
इसी आधार पर सऊदी अरब ने अमरीकी जनमत को ख़ुश करने वाले निर्णय लेने की शुरुआत की साथ ही सऊदी अधिकारियों ने इस्राईल से पेंग भी बढ़ानी शुरू कर दी। सऊदी अरब ने छह इस्लामी देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर लगाई गई रोक के संबंधित ट्रम्प सरकार के फ़ैसले का इसी लिए समर्थन किया हालांकि इस फ़ैसले की निंदा पूरी दुनिया में यहां तक कि अमरीका के भीतर भी की गई।















