सऊदी अरब ने अमरीका के कूटनयिकों और इंटेलीजेन्स अधिकारियों से सुझाव लिया कि किस तरह स्थिति का सामना करे और अपने भीतर किस प्रकार के बदलाव करे।
अमरीका के पूर्व इंटैलीजेन्स अधिकारी और कूटनयिक प्रेशर टूल के रूप में काम करते हैं और वह विभिन्न लाबियों से जुड़े होते हैं। एसे ही अधिकारियों में माइकल फ़्लेन भी शामिल हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से हटाए गए थे। वह रूस और तुर्की के लिए काम कर चुके हैं।
अमरीकी अधिकारियों और लाबियों ने सऊदी अरब को नसीहत की कि वह साहसी फ़ैसलों के माध्यम से अमरीकी जनमत के नज़र में अपनी छवि सुधारे ताकि अमरीकी मीडिया में सऊदी अरब को उसके साहसी निर्णयों के कारण जगह मिले। सऊदी अरब को यह नसीहत भी दी गई कि देश में सुधार प्रक्रिया की ज़िम्मेदारी नई नस्ल के राजकुमार संभालें क्योंकि पहली और दूसरी नस्ल के राजकुमारों में बड़े पैमाने पर सुधार करने की हिम्मत नहीं है।















