जनरल सुलैमानी ने कहा कि इन समस्त अपराध की योजना अमरीका से जुड़ी संस्थाओं और अमरीकी नेताओं ने बनाई और इनको लागू किया क्योंकि अमरीका के सबसे वरिष्ठ अधिकारी ने स्वयं इसकी स्वीकारोक्ति की है जो इस समय राष्ट्रपति की गद्दी पर विराजमान हैं और यह शैली अब भी अमरीका के वर्तमान नेताओं की ओर से जारी और इसकी योजना बनाई जा रही है।
क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल सुलैमानी ने इसी प्रकार ईरान के सिविल और सैन्य अधिकारियों द्वारा इराक़ और सीरिया की सरकार और इन दोनों राष्ट्रों के भरपूर समर्थन की सराहना की।


















