आले सऊद परिवार में सत्ता को लेकर चल रहे घमासान के बीच सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के ग़ुस्से का शिकार अब मज़दूर वर्ग हुआ है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के शाहज़ादों के बाद अब इस देश के मज़दूरों के ख़िलाफ़ आले सऊद शासन ने क्रैक डाउन शुरू कर दिया है। इस देश की पुलिस ने अवैध रूप से सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी मज़दूरों और कारगरों के ख़िलाफ़ क्रैक डाउन चला रखा है। सऊदी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन दिवसीय कार्यवाही में 24,000 विदेशियों को गिरफ़्तार कर लिया है।



















