इस्लामी गणतंत्र ईरान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल सुलैमानी ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के नाम अपने संदेश में दाइश के शैतानी व धूर्ततापूर्ण क्रम के समाप्त होने की घोषणा की है।

जनरल सुलैमानी ने मंगलवार को इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के नाम अपने संदेश में कहा कि इस मैदान में आप की ओर से ज़िम्मेदारी सौंपी गयी एक सैनिक के रूप में मैं तुच्छ, दाइश के अंतिम गढ़ अलबूकमाल की स्वतंत्रता के अभियान की समाप्ति और इस अमरीकी – ज़ायोनी गुट का ध्वज नीचे खींचने और सीरिया का ध्वज लहराने के साथ इस शैतानी व धूर्ततापूर्ण क्रम के क़ब्ज़े की समाप्ति की घोषणा करता हूं।


















