अहद तमीमी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विडियो के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमे अहद ने दो इस्राइली सैनिकों पर हमला किया, जिहोने तमीमी के घर पर कब्ज़ा कर दिया था.
साउथ अफ्रीका के कार्यकर्ताओं ने अहद तमीमी और सभी बच्चे जिन्हें इसराइल सैनिकों ने गिरफ्तार किया है, उन सब को रिहा करने कि मांग की.
फिलिस्तीन सॉलिडेरिटी अलायन्स के इस्माइल मूला ने बताया की “अहद को हमेशा दुनिया में आजादी के इस आन्दोलन के लिए याद रखा जायेगा.” यह हमें प्रेरणा दिलाता है की “कैसे एक 17 साल की निडर लड़की ने बिना किसी भय के अपने देश की आजादी के लिए इस्राइली सैनिकों का सामना किया.”
इस फोटो प्रदर्शनी में अन्य प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें भी हैं, जिन्होंने इसराइल के खिलाफ विरोध किया है.


















