अहद तमीमी की बहादुरी को सलाम- इसराइल की जेल में क़ैद फिलिस्तीनी कार्यकर्ता का जन्मदिन साउथ अफ्रीका में मनाया गया, फिलिस्तीनी कार्यकर्ता अहद तमीमी आज 17 साल की हो चुकी है.

पिछले साल इसराइल के सैनिकों द्वारा गिरफ्तार हुई अहद तमीमी का 17वाँ जन्मदिन मनाने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहन्सबर्ग में लोग एकत्रित हुए. तमीमी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजकों ने एक फोटो प्रदर्शनी लांच की, जो एक महीने तक जोहन्सबर्ग में लगायी जाएगी,ताकि साउथ अफ्रीका के लोग इस जश्न में डूबे रहे, इस जश्न को मना सकें और तमीमी की बहादुरी को देखते रहें.


















