अमरीका के एक रिपब्लिकन सांसद ने तेहरान आतंकवादी हमलों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह बहुत अच्छा हुआ है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निकट सहयोगी डैना रोहरबाकर ने हिज़्बुल्लाह के बारे में विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक में तेहरान आतंकवादी हमलों के बारे में कहा, अभी हाल ही में ईरान और ईरानी सरकार के ख़िलाफ़ हमले हुए हैं, मेरा मानना है कि सुन्नियों ने उन पर हमला किया है, यह हमला ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी सरकार के साथ उनकी प्रतिबद्धता को और मज़बूत बनाएगा।
अमरीकी सांसद ने आगे कहा, क्या यह एक अच्छी बात नहीं है कि अमरीका सुन्नियों का समर्थन कर रहा है, जो हिज़्बुल्लाह और शियों पर हमले कर रहे हैं, जो हमारे लिए ख़तरा हैं। क्या यह एक अच्छी बात नहीं है?
रोहरबाकर का कहना है कि शायद यह ज़रूरी हो के हम मुसलमान आतंकवादी गिटों को आपस में ही टकरा दें।
ग़ौरतलब है कि रोहरबाकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के निकट सहयोगियों में से हैं, यहां तक कि ट्रम्प ने उन्हें विदेश मंत्रालय का पद देने के लिए भी विचार किया था।
तेहरान हमलों के बाद ट्रम्प ने भी ट्वीट करके कहा था कि हमें ईरान में आतंकवादी हमलों के लिए दुख है, लेकिन ईरान उसी आतंकवाद की भेंट चढ़ा है, जिसका वह समर्थन कर रहा है।
ट्रम्प के इस बयान की दुनिया भर में और ख़ुद अमरीका में काफ़ी आलोचना हुई थी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


