इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि छोटे छोटे प्रशिक्षित गुट कोशिश कर रहे हैं कि जनता के शांति पूर्ण प्रदर्शनों की आंड़ में सरकारी विभागों और प्राइवेट प्रापर्टियों पर हमला करके उनको नुकसान पहुँचाएं।
रिपोर्ट बताती हैं कि इराक़ के दक्षिण में होने वाले प्रदर्शनों में सऊदी शासन का हाथ है, और बताया जा रहा है कि सऊदी ने इराक़ की बअस पार्टी और दाइश के करीबी सदस्यों को दक्षिणी इराक़ में अराजकता फैलाने के लिए प्रदर्शनों का सहारा लेने का आदेश दिया है।
इराक़ की सरकार ने तीन वर्षों तक दाइस से युद्ध किया है, और इन वर्षों में उसने अपने वित्तीय स्रोतों को सेना के लिए हथियार और संसाधन खरीदने में लगा दिया है। ताकि इस तकफीरी गुट से देश की रक्षा की जा सके।
बहुत से विश्लेषकों का मानना है कि इराक़ में भ्रष्टाचार के बढ़ने में अमरीका की बड़ी भूमिका है, और इस प्रकार से अमरीका आंतरिक अशांति का प्रयोग करके इराक़ में अपनी क्षेत्रीय नीतियों को लागू करना चाहता है।



















