यह प्रदर्शन इराक़ के बसरा शहर से शुरु हुए, शहर के प्रदर्शन कारी इस क्षेत्र में सक्रिय विदेश पेट्रोलियम कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोज़गार दिए जाने की मांग कर रहे थे, उसके बाद वासित शहर में बिजली की खराब स्थिति के विरुद्ध प्रदर्शन शुरु हुए। जिसके बाद यह बढ़ते बढ़ते दूसरे शहरों तक भी पहुँच गए।

उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शन शनिवार तक जारी थे, और उत्तरी बसरा में पेट्रोलियम फील्ज मजनून प्रतिष्ठान के सामने प्रदर्शन किया है।
मैदानी सूत्रों की रिपोर्ट बताती हैं कि शुक्रवार 13 जूलाई को हुए प्रदर्शनों ने पहले से अशांति से जूझ रही आंतरिक स्थिति को और अधिक बुरा बना दिया है, और बसरा, मीसान, ज़ीकार, बाबुल, दीवानिया, वासित, कर्बला और नजफ़ के लोगों ने प्रदर्शन आयोजित करके, देश की हालिया स्थिति पर रोष प्रकट किया है।



















